हरिद्वार, मार्च 9 -- सिडकुल थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी 2026 को पांडुवा बसंत खेड़ा यूपी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। थाना सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 27 फरवरी को अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल का नाम प्रकाश में आया। वह घटना के बाद फरार था। उसकी गिरफ्तारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.