रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। निकाह के लिए तैयार न होने पर काफी साल पहले कुछ लोगों ने नाबालिग का स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया। घर में कैद करने के बाद जबरन निकाह करा दिया। नाबालिग के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई थी तब उस वक्त करीब दस लाख रुपये का दहेज भी दिया था। अब ससुराली महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उसे बेटे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर इस संबंध में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गंज कोतवाली के मोहल्ला चामरान निवासी फिजा बी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसका कहना है कि वर्ष 2012 में जब वह नाबालिग थी तब मोहल्ला पीपलटोला बुढ़िया की दुकान निवासी दानिश ने अपने परिजनों और बहनोईयों के साथ मिलकर स्कूल के बाहर से उसका अपहरण कर घर में कैद कर लिया था। फिजा के अनुसार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.