हजारीबाग, मार्च 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार का ड्रामा कर नाबालिग का अपहरण करने मामले में कटकमसांडी पुलिस को सफलता मिली । कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में आरोपी युवक को बिहार राज्य के बेतिया जिला से लड़की के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा। जबकि लड़की को न्यायिक में हाजिर करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा । बताया जाता है कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.