भागलपुर, जून 2 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट पुरैनी नाबालिग अपहरण मामले में एक महिला और दो युवक पर केस दर्ज हुआ उक्त मामले में दुर्गापुर पंचायत से एक महिला ने अपहरण करने का आरोप लगाया था। दिए गए आवेदन में बताया था कि दुर्गापुर पंचायत के सिहकुंड टोला वार्ड 2 निवासी अंकित कुमार उर्फ नुकूल कुमार प्राइवेट शिक्षक के रूप में मेरे घर मेरी बेटी को पढ़ाने के लिए आया करते थे। इसी क्रम में 30 मई सुबह सात बजे बजे सूरज कुमार के सहयोग से मेरी नाबालिक बेटी को भाग ले गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन पासवान ने बताया कि महिला और दो युवक पर केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...