अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र में 31 मार्च की दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां खेत पर काम कर रही एक नाबालिग लड़की को बाइक सवार तीन युवक जबरन उठाकर ले गए। कुछ समय बाद आरोपी उसे सिहौर रजवाहे के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने रविवार को थाना पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला फरीदपुर गांव से जुड़ा है और घटना करीब पांच दिन पुरानी है। परिजनों द्वारा देरी से तहरीर दिए जाने के कारण कुछ बिंदु संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।महिला को बहलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.