रिषिकेष, मार्च 16 -- नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को एक स्थानीय व्यक्ति ने तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को विक्की साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग और आरोपी विक्की की तलाश को प्रयास तेज किए। पुलिस टीम को सूचना मिली कि विक्की ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ग्राम बुसरा में नाबालिग को पहचान छिपाकर रखा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी नाबालिग को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद बस...