फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। वन विभाग के रेंज कार्यालय से चकमा देकर फरार हुए कछुआ तस्कर 46 दिन बाद भी पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। वहीं रेंजर प्रथम ने गिरफ्तार किए नाबालिक तस्कर के खिलाफ करीब 40 पन्नों की आरोप पत्र तैयार किया है। जल्द चार्जशीट जुवेनाइल कोर्ट में दाखिल की जाएंगी। तीन फरवरी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो/तीन से आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा करीब 40 लाख कीमत के 148 सुंदरी प्रजाति के कछुओं के साथ उमेश गिहार व उसके नाबालिग साथी निवासीगण महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया था। जिन्हें कछुओं सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों को टीम द्वारा प्रथम रेंज कार्यालय में रखा गया जहां से उमेश देर शाम चकमा देकर फरार हो गया था। जिसकी तलाश में वन विभाग सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.