विकासनगर, मार्च 26 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र की नाबालिग एक हफ्ते से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी बेटी 19 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.