मोतिहारी, मई 25 -- आदापुर। स्थानीय नकरदेई पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे के अपहरण मामले में कई महीनों से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के नकर्देई थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवा टोला निवासी अवध यादव, पिता सिकील यादव के रूप में हुई है। पुलिस के के मुताबिक,गिरफ्तार अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मामला नाबालिग बच्चे के अपहरण से जुड़ा है, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, बरामद गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को...