गोड्डा, नवम्बर 18 -- पोड़ैयाहाट। नाबालिग के अपहरण के आरोपी संजय राय को पुलिस ने गुजरात के वापी शहर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात को नाबालिग लड़की को संजय राय ने अपहरण कर लिया था। उसके बाद लड़की के मामा ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था। इसके बाद थाना में कांड संख्या 136 / 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से लगातार पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि संजय राय लड़की को लेकर गुजरात चला गया है।पता चलते ही एएसआई रजनीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गुजरात के लिए रवाना हुआ और वापी शहर से लड़का और लड़की दोनों को बरामद कर थाना लाया। जहां से लड़का को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और लड़की को 164 के तहत बया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.