बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चांदन थाना क्षेत्र के एक गाँव से बीते 17 मार्च 2026 को नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मां ने गांव के ही युवक पप्पू सिंह के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसने उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लिया। बताया जाता है कि 17 मार्च को नाबालिग घर के समीप स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी, इसी दौरान आरोपी युवक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना के बाद जब परिजन आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंचे, तो आरोप है कि आरोपी की मां सहित अन्य नामजद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया। मामले की गंभीरता को...