समस्तीपुर, जनवरी 29 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त नवनीत कुमार उर्फ नीरज यादव के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकत्र्ता अन्नू कुमारी ने बताया कि एक माह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.