नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चार अप्रैल को 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी उसकी मां द्वारा दर्ज कराई गई थी। जिसमें मरवई गुरदरी निवासी 20 वर्षीय मंगलदेव नगेशिया को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच व छानबीन तेज की। 13 अप्रैल को चलाए गए छापेमारी अभियान में लोहरदगा जिले से आरोपी और नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू की है,जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.