फिरोजाबाद, जून 2 -- नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा के मामले में कार्रवाई कर 9 ई-रिक्शा जब्त किए। इनको मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया। जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे वे नाबालिग आ गए जो कम उम्र के बाद भी ई रिक्शा चला रहे थे और हादसे का कारण बन जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...