नाबालिगों को तंबाकू वितरित करने पर लगे रोक
पिथौरागढ़, मई 30 -- पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां, स्ट्रोक व अन्य जानलेवा रोग होते हैं। उन्होंने विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा सके। बैठक में "ज़िंदगी चुनें, तंबाकू नहीं" संदेश के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि तंबाकू उत्पादों में निकोटिन, टार, आर्सेनिक, कैडमियम व अन्य हानिकारक रसायन पाए जाते हैं। कोटपा अधिनियम-2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध और नाबालिगों को तंबाकू बिक्री पर रोक के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.