चतरा, मई 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय के पास जिला प्रशासन द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। खुद एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस औचक कार्रवाई से बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- छह वाहन सीज, 52 वाहनों का चालान चेकिंग अभियान चेकिंग के दौरान कई स्कूली छात्र (नाबालिग) बाइक चलाते हुए पकड़े गए। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीटीओ महेश्वरी प्रसाद ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने ने कहां कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन देना कानूनन अपराध और जानलेवा है। अब कोई भी नाबालिग...