कन्नौज, मई 20 -- कन्नौज। शहर क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि आपका हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शहर के काशीराम कालोनी अकबरपुर सरायघाघ क्षेत्र का है, जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि इस तरह की कोई घटना अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पु...