फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सोमवार को यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 ई-रिक्शों का चालान करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 25 अन्य चालान भी किए गए। वहीं हेलमेट न लगाने, तीन सवारी बैठाने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई, जिसमें 67 चालान कर 67 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...