नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, भेजा गया जेल
कटिहार, जुलाई 26 -- आजमनगर एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिक की मां कुछ काम से बाहर गई थी। घर लौटी तो बच्ची को देखते ही वह आसपास के लोगों को बुलाकर दिखायी। इसके बाद ग्रामीणों ने आजमनगर पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही जा रही है दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़िता एवं आरोपित के अंग वस्त्र के सैंपल की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.