काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर संवाददाता। घर से बाहर खेलने गया 12 वर्षीय नाबालिक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर उसकी गुमसुदगी दर्ज की है। मोहल्ला महेशपुरा निवासी शहजादी पत्नी इकबाल हुसैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा मोहम्मद साहिल कक्षा 3 का छात्र है। वह बीते 6 मई की शाम लगभग 6 बजे घर से बाहर खेलने गया था, जो कि वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...