मधेपुरा, मई 28 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर से एक लड़की के अपहरण मामले में बुढ़ावे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी मार्च माह में लालपुर वार्ड संख्या तीन निवासी शैलेन्द्र पंडित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया गया कि उसकी नाबालिक लड़की घर के दरवाजे के पास थी इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लड़का आया और उसकी बेटी को जबरन उठा कर भाग गया अपने ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोजबीन किया गया लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल सका बाद में पता चला कि बुढ़ावे निवासी अजय चौहान के द्वारा शादी के नियत से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त मामले में आरोपी बुढ़ावे वार्ड संख्या 15 निवासी अजय चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया...