शामली, जून 4 -- एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर नाबालिग पुत्री के साथ दबाव में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में विश्व हिन्दू परिषद के लोगों के साथ महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही करीब चार दिन पूर्व से ही महिला की एक वीडियों बनाई गई थी, जिसमें वह पुत्री के विषैला पदार्थ का सेवन करने की भी बात कह रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का मोहल्ले के ही एक दूसरे समुदाय के युवक से संबंध हो गए थे। यह भी पढ़ें- नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप आरोप है कि उक्त युवक ने दबाव बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के गुमसुम रहने पर जब जानकारी हासिल की गई तो घटना का पता चल रहा। महिला ने विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक अर...