आजमगढ़, जून 6 -- मेहनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनता है। ऐसे मामलों में वाहन स्वामी और अभिभावकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि बाइक चालक बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं तथा कार चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चला...