बगहा, मार्च 12 -- गापट्टी,एक संवाददाता। नवलपुर में एक नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में नाबालिक बच्ची के पिता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया है कि 9 मार्च शाम करीब पांच बजे उसकी नाबालिक पुत्री अपने घर के उत्तर सरेह में घास काटने के लिए गई थी।उसी दौरान रमना रेता गांव निवासी साहेब यादव घास काट रही बच्ची के पास पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।जब उसके पुत्री के द्वारा छेड़खानी करने का विरोध किया जाने लगा।उससे वह नाराज होकर पुत्री के बाल को पकड़ कर उसे पटक दिया गया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने लगा।जब उसकी बच्ची चीखने लगी उसके चीख को सुनकर घटनास्थल के आसपास पूर्व से घास काट रही महिलाएं...