उन्नाव, अप्रैल 12 -- मौरावां। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पुलिस सुरक्षा के बीच घर पर रह रही थी। 6 अप्रैल सोमवार सुबह घर से दुकान जाने की बात कह कर गई थी। वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न चलने पर 8 अप्रैल बुधवार को उसके पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को उसके गायब होने की तहरीर दी।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर लिया और दुष्कर्म पीड़िता की खोजबीन करने में जुट गई। तीसरे दिन पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार देर रात उसको जिला कासगंज से बरामद कर थाने ले आई। शनिवार को उसका मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेटी बयान होना था। लेकिन पिता के थाने न आने से विधिक कार्रवाई नही हो सकी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर लड़की ने मध्यप्रदेश के एक युवक से ...