पिथौरागढ़, जून 2 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। एक परिजन को अपने बेटे को स्कूटी देना भारी पड़ गया। ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई कमलेश जोशी ने ऐंचोली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रोका। जांच के दौरान बच्चा नाबालिक निकला और स्कूटी के संबध में कोई कागज नहीं मिले। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर अभिभावक का 25 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस ने अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए वाहन न देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...