जामताड़ा, जनवरी 10 -- नाबालिक को भगाने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार गया जेल कुंडहित, प्रतिनिधि। 06 जनवरी को एक प्रेमी युवक द्वारा अपनी नाबालिक प्रेमिका को उसके मामा घर से भगाकर ले जाया गया था। इस संबंध में 09 जनवरी को कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सक्रिय हुई कुंडहित पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया और नाबालिक को भगाने के आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंडहित थाना अंतर्गत अंबा गांव के रहने वाले शंकर डोम पर नाबालिक बेटी को शादी की नीयत से भगा कर ले जाने के आरोप में प्राथमिक दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और छानबीन के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.