नाबालिक के साथ युवक ने किया मारपीट व छेड़खानी
जहानाबाद, मई 6 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा मारपीट एवं छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में नाबालिक की मां ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए शकूराबाद थाना में आवेदन दिया है। नाबालिक के परिजन ने बताया कि घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दिया था। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। इस संबंध में शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन आया है। पुलिस मामले को जांच कर रही है। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.