पलामू, मई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिक के अपहरण के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड निवासी 23 वर्षीय राजा कुमार उर्फ राजा चंद्रवंशी उर्फ क्रेक के रूप में की गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि नाबालिक की मां ने 27 नवंबर 2025 को अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण के आरोप लगाते हुए राजा कुमार सहित पांच अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इसके आलोक में चैनपुर पुलिस छापामारी करते हुए मंगलवार को राजा कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट भी निर्गत किया गया था। राजा कुमार के विरुद्ध चैनपुर, पाटन व शहर थाना में लूटपाट, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट व ए...