नाबालिक के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, अप्रैल 25 -- कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अपहृता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विनय कुमार बियार पुत्र दिनेश बियार निवासी अठौना थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर अपहृता को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.