दुमका, जनवरी 7 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना 2 जनवरी शाम 4 बजे की है। नाबालिक सरसों खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करते खेत पहुंचे। खेत में साइकिल पड़ा था। लेकिन किशोरी गायब थी। परिजन को आशंका है कि पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के सिउड़ी थाना क्षेत्र के नगरी पंचायत के झड़ो गांव के आकाश अंकुर ने घटना को अंजाम दिया है। किशोरी को अपहरण कर लिया है। परिजनों ने बताया कि घटना की लिखित सूचना रानेश्वर थाना को दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.