शामली, फरवरी 26 -- कांधला। क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ मारपीट करने और उसके बाद कथित बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही विपिन नामक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि युवक ने पशुओं की देखभाल करके लौट रही युवती को बहाने से बुलाकर घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी चाची को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...