हल्द्वानी, जुलाई 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति की ओर से नाबार्ड के सहयोग से संचालित एम्ब्रॉयडरी एप्लीक वर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह मगंलवार को जय गोल्ज्यू बैंक्वेट हॉल, दमुवाढूंगा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। समारोह में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, नैनीताल बैंक के अधिकारी, समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने नाबार्ड की स्थापना, उद्देश्यों और ग्रामीण विकास व महिला सशक्तिकरण में इसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। नाबार्ड स्थ...