पटना, अप्रैल 8 -- सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अधिकारियों को योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद मजबूत करने का निर्देश दिया। विकासात्मक योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। डॉ. कुमार ने बुधवार को नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नाबार्ड द्वारा राज्य में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री ने नाबार्ड द्वारा सहकारी बैंकों को पुनर्वित्त उपलब्ध कराने, विकासात्मक सहयोग प्रदान करने, प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के कंप्यूटरीकरण, पैक्स को विभिन्न अनुदान-आधारित योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सहकारी बैंकों एवं पैक्स से संबंधित विभिन्न म...