आरा, जुलाई 22 -- रामापुर सनदिया पैक्स परिसर में कार्यक्रम का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस समारोह जिले के रामापुर सनदिया पैक्स परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं पहलों की जानकारी दी गई।

ग्रामीण विकास के प्रयासइस दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सुरभि ने जिले में नाबार्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न विकासात्मक पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कृषि, ग्रामीण आधारभूत संरचना, किसान उत्पादक संगठन, किसान उत्पादक समूहों, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता और अन्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों और ग्रामीण समुदाय के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

पैक्स के म...