सराईकेला, मार्च 10 -- राजनगर, संवादाता । प्रखंड क्षेत्र के बागराइसाई में सोमवार को नाबार्ड के सौजन्य से सहयोगी महिला संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री छूटनी महतो तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री चामी मुर्मू उपस्थित रहीं। वहीं नाबार्ड सरायकेला की डीडीएम श्रीमती चंदना सुमन और जिला सहकारिता पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं संबोधन से हुआ। इस दौरान पद्मश्री छूटनी महतो ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं संगठित होकर कार्य करें तो समाज और परिवार दोनों का विकास संभव है। मौके पर नाबार्ड की डीडीएम श्रीमती चंदना सुमन ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पौधा और मोमेंटो भेंट कर सम्...