बोकारो, जुलाई 24 -- नाबार्ड बोकारो जिला के डीडीएम सुरीना राजन ने गुरूवार को चंद्रपुरा पैक्स लिमिटेड तथा चंद्रपुरा एफपीओ का निरीक्षण किया तथा यहां पर चल रही योजनाओं की जानकारी लेते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। चंद्रपुरा पैक्स में प्रबंधक प्रवीण कुमार वर्मा ने जबकि एफपीओ में चेयरमैन विनोद पी सिन्हा तथा सीईओ अनिल कुमार महतो ने उनका स्वागत किया। डीडीएम ने चंद्रपुरा पैक्स तथा इसके फ्लावर मिल और ऑयल मिल को देखा तथा प्रशंसा की। चंद्रपुरा एफपीओ में डीडीएम ने बैठक भी की। उनको बताया गया कि फिलहाल नेपियर और लेमन ग्रास की खेती की जा रही है तथा जैविक खाद का निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गौरिया में बी पैक्स समिति की शुरुआत भविष्य में इस योजना को वृहद रूप देने की है। डीडीएम राजन ने कहा कि जिले में प...