गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत पेशम ग्रामीण हाट का उद्घाटन बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, बीडीओ, बिरनी प्रखंड, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, गिरिडीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। यह ग्रामीण हाट क्षेत्र के किसानों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा अन्य ग्रामीण उत्पादकों को अपने कृषि एवं प्राथमिक उत्पादों की बिक्री के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस परियोजना के अंतर्गत ग्रामीणों की सुविधा और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए शेड, गोदाम, शौचालय तथा सोलर लाइट जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.