चम्पावत, जनवरी 4 -- चम्पावत नाबार्ड की ओर से आरआईडीएफ योजना अंतर्गत चम्पावत जिले के लिए Rs.32.08 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन तथा पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को गति मिलेगी। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक स्वाति कार्की ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाएं ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग से संबंधित हैं। जिसमें लोक निर्माण विभाग को चम्पावत, लोहाघाट एवं पाटी विकासखंडों में पांच ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए Rs.21.88 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार ग्रामीण निर्माण विभाग को दो ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिएRs.5.30 करोड़ और पशुपालन विभाग को लोहाघाट में एक मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए 4.90 करोड़ की स्वीकृति मिली है। --...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.