चम्पावत, जुलाई 14 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत आरसेटी में नाबार्डका 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नाबार्ड की स्थापना, ग्रामीण विकास में भूमिका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों पर विचार विमर्श किया गया। बताया कि नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को की गई। इन 44 वर्षों में नाबार्ड ने कृषि, ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन, एफपीओ और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया। कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक अनाद प्रकाश, ग्रामीण बैंक के पवन कनवाल, सुशील रतूड़ी, प्रकाश जोशी, विजय लडवाल, छवि दत्त पाण्डेय, राजेश पंत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नाबार्ड ने मनाया 45 वां स्थापना दिवस, समावेशी और सतत ग्रामीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...