श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती। नाबार्ड की ओर से तालाबों का पुनरुद्धार कराया जाएगा। इसके लिए श्रावस्ती ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से गिलौला के कसियापुर में बैठक की गई। ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तालाबों से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। संस्था की ओर से विजय कुमार राव व सुरेश कुमार ने तालाबों की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तालाब में जमा पानी को निकालना तथा जलकुंभी को साफ करना यह कार्य होना आवश्यक है। इसके बाद तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराया जाएगा। विजय कुमार राव ने बताया कि गांव के किनारे तालाब होने से जलस्तर कम नहीं होगा और पशुओं के लिए पानी की भी सुविधा रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.