आदित्यपुर, मार्च 29 -- चांडिल, संवाददाता। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष शाजी के. वी. ने चांडिल प्रखंड के गौरडीह लैंपस/एफपीओ का निरीक्षण किया। उन्होंने लैंपस सदस्यों, एफपीओ प्रतिनिधियों एवं कृषकों के साथ संस्था की गतिविधियों एवं संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण योजनाओं की सफलता का मूल आधार अंतिम छोर तक क्रियान्वयन है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण, ई-पीएसीएस एवं एफपीओ के माध्यम से कृषि विपणन तंत्र को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय आर्थिक केंद्र विकसित करने पर बल दिया। साथ ही कृषकों को सुलभ ऋण, विपणन सुविधा एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। पद्मश्री चामी मुर्मू ने महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सहकारिता के माध्यम से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.