नाबदान के विवाद में चली लाठी, सात घायल
आजमगढ़, मई 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गौरा गांव में रविवार को नाबदान के पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। मारपीट के दौरान एक पक्ष से मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आजमपुर गौरा गांव निवासी घायल सरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि उसके खेत में नाबदान का पानी बहता है। विपक्षी काफी दिनों से चक पर कब्जा करने की नियत से अलग-अलग हरकत करता रहता है। विपक्षी हमारे खेत में बह रही नाली को पाटने लगा। विरोध करने पहुंची तो सभी ने पहले लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिया, बीच-बचाव करने आए मेरे पुत्र सतीश चौहान को भी विपक्षी मारने लगे। हम दोनों की चीख-पुकार सुनकर घर के रामविनय, बृजेश, रामबाल, आयूष और खेदनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.