नाबदान के पानी के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर के आजमपुर गौरा गांव में रविवार को नाबदान के पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में एक पक्ष से मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आजमपुर गौरा गांव निवासी घायल सरस्वती देवी ने बताया कि उसके खेत में नाबदान का पानी बहता है। विपक्षी काफी दिनों से चक पर कब्जा करने की नीयत से उल्टी-सीधी हरकतें करता है। हमारे खेत में बह रही नाली को पाटने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचा बेटा सतीश चौहान को भी पीटने लगे। यह भी पढ़ें- नाबदान के विवाद में चली लाठी, सात घायल चीख-पुकार सुनकर बचाव के लिए आए परिवार के रामविनय, बृजेश, रामबाल, आयुष और खेदनी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.