नाप-तोल विभाग का विशेष शिविर आयोजित, दुकानदारों के उपकरणों का सत्यापन
बोकारो, जून 25 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 में बुधवार को नाप-तोल विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों ने भाग लेकर अपने नाप-तोल से संबंधित उपकरणों और दस्तावेजों का सत्यापन कराया। शिविर के दौरान निरीक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक व पारंपरिक नाप-तोल उपकरणों की जांच की तथा संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस दौरान कई दुकानदारों के लाइसेंस और उपकरणों का नवीनीकरण भी किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को नाप-तोल संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने की सलाह दी। निरीक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा यह शिविर दुकानदारों की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.