हजारीबाग, मार्च 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा महा समिति के गठन को लेकर नापोखुर्द गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया गणेश साव व संचालन पंचायत समिति सदस्य गणेश साव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 में हर वर्ष की तरह रामनवमी पर्व धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही भव्य झांकी एवं अखाड़ा प्रदर्शन निकालने पर भी सहमति बनी। ग्रामीणों की सहमति से महा समिति का गठन किया गया। जिसमें संजय साव अध्यक्ष, रामजनम साव को सचिव तथा कृष्ण साव को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राजू साव, भवानी साव, पोखन साव, भीमसेन कुमार साव, दिनेश कुमार साव, बेचेन साव, संतोष विश्वकर्मा, कमल साहू, उपेंद्र कुमार, फागुन साव एवं नरेश साहू को शामिल किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.