भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। जमीन नापी के बाद राजस्व टीम द्वारा लगवाए गए पत्थरों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भदोही कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। भानूपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर में कहा कि भदोही तहसील के राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने जमीन की पैमाइश धारा 41 के तहत किया था, उसके बाद पत्थर लगवाया गया था। आरोपितों ने 25 फरवरी 2023 को उखाड़ कर फेंक दिया। दोबारा शिकायत पर टीम ने नापी करते हुए 16 अप्रैल 2023 को पत्थर लगवाया गया था। गत माह 12 फरवरी को पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। शिकायत पर राजस्व टीम ने जांच की, जिसमें आरोप सहीम मिला। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शोभनाथ, हरिनाथ, रामसेवक, रामहित उर्फ बुल्ली, मंगरु उर्फ हंसराज के खिलाफ एसपी के आदेश ...