सहारनपुर, मार्च 7 -- नानौता, संवाददाता सहारनपुर के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा के स्वागत को लेकर नानौता क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को नगर के एसबीआई कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कार्यकर्ताओं में अपने नए जिलाध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साह है। इस अवसर पर विवेक नामदेव, डॉ. एनसी शर्मा, गुलशन राणा, राजीव नामदेव, बिजेंद्र त्यागी, अनुज राणा, खेमचंद कश्यप, डा केपी सिंह, मांगेराम शर्मा, विनोद राणा, वीरेंद्र शर्मा तथा प्रेमपाल शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...