सहारनपुर, जनवरी 13 -- नानौता प्रीमियर लीग के चौथे दिन खेले गए करो या मरो के मुकाबले में नानौता सुपरकिंग्स ने नानौता राइडर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया। अब खिताबी मुकाबला नानौता सुपरकिंग्स और नानौता डोमिनेटर्स के बीच खेला जाएगा। मंगलवार को टॉस जीतकर नानौता राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की। लेकिन पूरी टीम 9.1 ओवर में मात्र 33 रन पर सिमट गई। कप्तान सत्यम नैन ने 11 रन बनाए। सुपरकिंग्स की ओर से निखिल बाटिवान ने 2.1 ओवर में 1 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि जिकरियान ने 2 विकेट झटके।जवाब में सुपरकिंग्स ने 2.1 ओवर में ही 34 रन बनाकर मैच जीत लिया। उज्जवल ने 5 गेंदों पर 24 रन बनाते हुए लगातार चार छक्के जड़े। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निखिल बाटिवान को दिया गया।मैच के दौरान कोच रोहित वर्मा, प्रमोद चौधरी, उज्जवल वत्स, रुहला सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.