रामपुर, फरवरी 27 -- गौ सेवा गोपाल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया पार्क में नानी बाई का मायरा नरसी का भात का आयोजन शुरु हुआ। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने व्यास पीठ का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर कथा का प्रारंभ करवाया। पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने प्रथम दिवस नरसी मेहता भक्ति का चरित्र एवं सांवरिया सेठ की हुंडी लीला कथा का मार्मिक वर्णन किया। व्यास जी ने कथा में प्रवचन देते हुए बताया कि नरसी मेहता पहले मचकुंड राज्य के राजा थे। नरसी मेहता द्वारा भक्ति के प्रचार प्रसार से गुजरात में जूनागढ़ चले गए थे। भक्त नरसी बचपन से ही गूंगे और बहरे थे परंतु सांवरिया सेठ की भक्ति करने पर उनको मधुर वाणी प्राप्त हुई और वह भगवान नाम का कीर्तन करने लगे। नरसी जी की पत्नी का देहांत होने के पश्चात वह अकेले रह गए। जब वे राजा थे तो अपनी कन्या का विवाह धनी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.